नई दिल्ली। इसरो ने 31 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पीएसएलवी में 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर दिया। इसरो अपने 100वें उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किया। यह प्रक्षेपण सुबह 9.28 मिनट पर होंगे।
लेकिन इंडिया की इस उपलब्धि से पहले ही पड़ोसी देश पाक की हालत कुछ ठीक नहीं लगती है। इंडिया की इस उपलब्धि पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इंडिया जिन उपग्रहों का प्रक्षेपण कर रहा है, उससे वे दोहरी नीति अपना रहा है। इन उपग्रहों का यूज नागरिक और सैन्य उद्देश्य में किया जा सकता है।
इसलिए ये जरूरी है कि इनका यूज सैन्य क्षमताओं के लिए ना किया जाए, अगर ऐसा होता है कि इसका क्षेत्र पर गलत प्रभाव पड़ेगा। खबरों के मुताबिक इसरो ने अपनी वेबसाइट पर गुरुवार को लिखा, पीएसएलवी-सी 440 के चौथे चरण के प्रणोदक को भरने का काम चल रहा है। चौथे चरण के पीएसएलवी-सी-40 की ऊंचाई 44.4 मीटर और वजन 320 टन है।
पीएसएलवी के साथ 1332 किलो वजनी 31 उपग्रह एकीकृत किए गए हैं ताकि उन्हें प्रेक्षपण के बाद पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में तैनात किया जा सके। भेजे जा रहे कुल 31 उपग्रहों में से 3 इंडियन हैं और 28 छह देशों से हैं : कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका। सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई ने कहा कि माइक्रोउपग्रह अंतरिक्ष में इंडिया का 100वां उपग्रह होगा।