ब्रेकिंग
रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श... बिलासपुर: ओम माथुर के इस बयान ने हारने वाले एवँ पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले नेता की चिंता बढ़ा... बिलासपुर: 25 सितंबर को बिलासपुर आ रहे राहुल गांधी, आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल, तैयारी में जु... बिलासपुर: सेवानिवृत शिक्षिका की बेटी श्रीती राय उच्च शिक्षा के लिए लंदन रवाना बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कड़ी निगरानी होने के बावजूद सक्रिय रहे टिकट दलाल, जिम्मेदार अधिक... बिलासपुर: 184 मतों से विजय हासिल कर इरशाद बने बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष

निगम अधिकारियों ने मूर्तिकारों को पीओपी की प्रतिमा न बनाने दिए निर्देश

बिलासपुर। नगर निगम एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों द्वारा नवरात्रि उत्सव में विराजित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माणकर्ताओं के कारखानों में का दौरा किया। इस दौरान निगम व पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने मूर्तिकारों को पीओपी (प्लास्टर ऑफ़ पेरिस) की प्रतिमा नहीं बनाने के निर्देश दिए। पर्यावरण मंडल के अधिकारियों ने मूर्तिकारों को बताया कि पीओपी मूर्ति पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। मूर्तिकारों को रसायनयुक्त कलर भी उपयोग न करने की सलाह दी। निगम कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे के निर्देश पर दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए रविवार को निगम एवं पर्यावरण मंडल की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मूर्ति निर्माणकर्ताओं के यहां निरीक्षण किया। टीम ने इमलीपारा, तोरवा व राजकिशोर नगर क्षेत्र के मूर्ति निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त जागृति साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओंकार शर्मा, ईई मनोरंजन सरकार, ईई पीके अग्रवाल, ईई चौबे, पर्यावरण संरक्षण मंडल के सीके अहिरवार उपस्थित रहे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772