ब्रेकिंग
CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श... बिलासपुर: ओम माथुर के इस बयान ने हारने वाले एवँ पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले नेता की चिंता बढ़ा... बिलासपुर: 25 सितंबर को बिलासपुर आ रहे राहुल गांधी, आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल, तैयारी में जु... बिलासपुर: सेवानिवृत शिक्षिका की बेटी श्रीती राय उच्च शिक्षा के लिए लंदन रवाना बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कड़ी निगरानी होने के बावजूद सक्रिय रहे टिकट दलाल, जिम्मेदार अधिक...

आमसभा की तैयारियों का जायजा लेने बसपा नेता लालजी वर्मा पहुंचे बिलासपुर

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद 13 अक्टूबर को आम सभा में दोनों पार्टियां गठबंधन का बल दिखाएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं को संगठित और रिचार्ज करने यूपी से बिलासपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा ने कहा कि बसपा और जकाँछ के गठबंधन से प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में में में दोनों संयुक्त रूप से सशक्त सरकार बनाएंगी। लालजी वर्मा  ने आज यहां दोनों पार्टियों के बीच स्थिति संभालने का गणित खेला। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाकर उन्होंने 13 तारीख को होने वाले आमसभा के लिए सभी को मनाया।

लालजी ने गठबंधन के बाद दोनों पार्टियां के सदस्यों के बीच मतभेद के सवाल पर कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन से एक सशक्त दल का निर्माण हुआ है। जो प्रदेश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने आंतरिक मतभेदों की बात को हवा हवाई बताते हुए कहा कि 13 अक्टूबर को बसपा प्रमुख मायावती और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी बिलासपुर में सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक सभा होगी। भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा जनता को 70 सालों से कोई नया विकल्प नहीं मिला। अब बसपा और जकाँछ के गठबंधन को जनता संजीवनी देगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772